बांधवगढ़: मुहर्रम की रौनक: रात्रि पहर निकली बाबा हुजूर की सवारी, दुआओं और अकीदत से गूंजा उमरिया
उमरिया में मुहर्रम के अवसर पर रात्रि पहर उमरिया वाले बाबा हुजूर की आमद ने पूरे शहर को अकीदत और श्रद्धा के माहौल में सराबोर कर दिया। इमामबाड़ा से निकली बाबा हुजूर की सवारी ने रमपुरी, मोहनपुरी, बखरी, खलेशर और कैम्प मोहल्ला सहित शहर के विभिन्न अखाड़ों और ताबूतों की जियारत की। हजारों अकीदतमंद बाबा हुजूर के दीदार के लिए सवारी के साथ चलते रहे ।