कर्वी: एसपी ने सदर क्षेत्राधिकारी कार्यालय, कालुपुर महिला थाना, यातायात कार्यालय एवं अपराध शाखा का किया आकस्मिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय, महिला थाना,यातायात कार्यालय एवं अपराध शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रजिस्टरों का रखरखाव, महिला थाना के शौचालय में पानी,लाइट,साफ सफाई, अपराध शाखा व यातायात कार्यालय में रजिस्टरों का मिलान, रंगाई पुताई का निरीक्षण किया गया।