अनूपपुर: जिले में विद्युत सुरक्षा को लेकर कंपनी की अपील, आमजन बरतें सतर्कता
विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन से अपील की है कि वे विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों से छेड़छाड़ न करें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें। कंपनी ने कहा कि भवन निर्माण, कॉलोनी विकास और सड़क विस्तार के दौरान विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है, अन्यथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।