लाडपुरा: प्रयागराज से मुंबई के बीच कोटा होकर चलेगी समर स्पेशल, सूरत-दिल्ली व इंदौर-फरीदाबाद के एक-एक फेरे यात्रियों को राहत देंगे
Ladpura, Kota | May 23, 2026 गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग आ रही है. खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में यह समस्या ज्यादा है. ऐसे में रेलवे समर स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत दे रहा है. इसी कड़ी में प्रयागराज से मुंबई के बीच मई से जुलाई तक सुपर फास्ट स्पेशल चलाई जा रही है, जबकि सूरत से दिल्ली और इंदौर से फरीदाबाद के बीच में स्पेशल ट्रेन के एक-एक फेरे चलाए