बेरमो: बीटीपीएस गोलघर के पास मिला दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड, सर्प मित्र राजू यादव ने किया रेस्क्यू
Bermo, Bokaro | Jun 22, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बीटीपीएस गोलघर के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक मॉनिटर लिजार्ड को रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र राजू यादव ने सुरक्षित तरीके से इसे पकड़ा। राजू ने बताया कि यह जीव छिपकली प्रजाति का है जिसे अंग्रेजी में मॉनिटर लिजार्ड और स्थानीय भाषा में गोह कहते हैं।