बोरावड के समीप चलती ट्रेन से एक युवक गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीर की दरगाह निवासी मोहम्मद आलम जोधपुर जाने के लिए ट्रेन में बैठा था। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह गेट पर खड़ा था कि अचानक वह गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर GRP पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अजमेर रेफर किया।