बांसवाड़ा: शहर के कालिका माता मंदिर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से कवेलू पोश मकान में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर खाक
शहर के कालिका माता मंदिर क्षेत्र में बुधवार दोपहर में एक रिहाइशी मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना घाटी पानी की टंकी के पास रहने वाले लक्ष्मण पुत्र शंकरलाल के आवास पर हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।