मेरठ: मेरठ में स्ट्रीट लाइट बंद होने पर महिला पार्षद ने नगर आयुक्त आवास के बाहर किया प्रदर्शन, नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन
Meerut, Meerut | Dec 20, 2024 मेरठ के फूलबाग कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट बंद होने पर महिला पार्षद नगर आयुक्त के आवास के बाहर धरने पर बैठ गई। उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। उनका कहना है कि पार्षदों का फोन भी विभाग के अधिकारी नहीं उठाते हैं। ऐसे में पार्षद जनता की समस्या का समाधान कैसे करेंगे।