मेरठ: मेरठ में अरिहंत प्रकाशन के ठिकानों पर छापा, साकेत में कोठी, प्रेस और दफ्तर पर पहुंची IT टीम, सुबह से मची खलबली
Meerut, Meerut | Dec 19, 2024 मेरठ में अरिहंत प्रकाशन की साकेत स्थित कोठी, प्रेस और ऑफिस पर सुबह सुबह टीम पहुंची है। यहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। अरिहंत प्रकाशन के मालिक योगेश जैन साकेत में कोठी नंबर 147 में रहते हैं। सुबह ही आयकर की टीमें उनके यहां पहुंची है। दस्तावेज खंगाल रही है।