जौनपुर: कुंवरपुर बंधवा मार्ग पर मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गो तस्कर के पैर में लगी गोली
जिले के पंवारा थाने की पुलिस टीम की गो-तस्करों के साथ बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अंतर्जनपदीय गो तस्कर के पैर में गोली लग गई। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक बरामद किया गया।