दरभंगा: वार्ड 15 साधू गाछी में सड़क और नाले के निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, दोहरी नीति अपनाने का आरोप <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
दरभंगा के वार्ड नंबर 15 के साधू गाछी में बन रहे सड़क एवं नाले का स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यहां जो सड़क और नाला बन रहा है उसमें दोहरी नीति अपनाई जा रही है। सोमवार को दोपहर 2 बजे मौजूद लोगों ने कहा कि गरीबों का मकान तोड़ा जा रहा है और अमीरों का मकान छोड़ दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाएं।