आरोन: सिरोंज रोड (वार्ड 11) के नलों में गटर जैसा गंदा पानी, इंदौर की घटनाओं से लोगों में डर, वीडियो वायरल
आरोन नगर परिषद के सिरोंज रोड पर वार्ड 11 नलों में गटर जैसा गंदा पानी आ रहा है। 1 जनवरी को लोगों ने वीडियो वायरल कर कहा, इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत हो गई। पिछले 1 महीने से यहा नलों में गटर जैसा गंदा पानी आ रहा है। नगर परिषद में शिकायत की गई अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। दूषित पानी से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साफ स्वच्छ पानी की मांग की।