मानसी: शांति और सद्भावनापूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने का लिया निर्णय, मानसी थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
Mansi, Khagaria | Jun 22, 2026 मुहर्रम में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। यह बातें सोमवार शाम पांच बजे को मानसी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में बीडीओ राजीव कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बिना लाइसेंस के ताजिया जुलूस निकालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुहर्रम त्योहार संयम,त्याग और भाईचारे का प्रतीक है।