कोल: अलीगढ़ नुमाइश में मासूम शर्मा की नाईट के पास हुई मारामारी, परिचित लोगों को पास देने के आरोप का वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Feb 9, 2026 अलीगढ़ नुमाइश में मासूम शर्मा की नाइट के पास को लेकर मारामारी देखी जा रही है। मासूम शर्मा की नाइट को लेकर सुबह से ही मासूम शर्मा के फैंस नुमाइश स्थित एडीएम गेस्ट हाउस में भीड़ लगाए हुए हैं। आरोपहै नुमाइश बाबू और जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में ताला लगाकर मौके से गायब है। एडीएम गेस्ट हाउस में काम करने वाले लोग अपने परिचितों को साइड में पास दे रहे हैं।