बालोद: मार्च तक 134 सड़क हादसे, 61 की मौत: नशा, तेज रफ्तार और बिना डिपर ओवरटेक बने जानलेवा, 4 साल में 828 मौतें
Balod, Balod | Apr 5, 2026 बालोद जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और नशे में ड्राइविंग, चालकों की लापरवाही, तेज रफ्तार, गलत तरीके से ओवरटेक और डिपर का उपयोग नहीं करना इन हादसों की बड़ी वजह बनकर सामने आ रहा है। जनवरी 2022 से मार्च 2026 तक चार साल तीन माह के भीतर जिले में एक हजार आठ सौ सड़क हादसे हुए, जिनमें 828 लोगों की जान चली गई।