सूरजपुर: शिवनंदनपुर–बिश्रामपुर में भाजपा के पक्ष में सांसद चिंतामणि महाराज ने किया जनसंपर्क
सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर–बिश्रामपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सांसद चिंतामणि महाराज ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र की जनता से आत्मीय मुलाकात कर विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।