ऊंचाहार: किशुनदासपुर के सनबिरवन गाँव में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया बाइक सवार, हालत गंभीर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर के सनबिरवन गाँव में शनिवार की देर शाम, आये तूफान की वजह से एक पेड़ कानपुर प्रयागराज राजमार्ग पर बीचोबीच गिर गया, इसी दौरान एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरे पेड़ से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है।बाइक सवार युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।