गाज़ियाबाद: कनावनी क्षेत्र में स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग, सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
गाजियाबाद के कनावनी क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की 7 गाडियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। फायरबिग्रेड टीम के सामने सबसे चुनौती पास बनी लगभग 125 झुग्गियों को बचाना है।