गाज़ियाबाद: मुरादनगर पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने वाले बर्खास्त संभागीय निरीक्षक को किया गिरफ्तार
थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने बर्खास्त होने के बाद भी पद का दुरुपयोग कर षडयंत्र रचकर कूटरचित फर्जी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने वाले मनीष पूरी नाम के एक बर्खास्त सम्भागीय निरीक्षक अभियुक्त को शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे रोहिणी थाना प्रशान्त विहार दिल्ली से गिरफ्तार किया।