गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में डीजे बंद करने को लेकर विवाद में विशेष समुदाय के दबंगों ने महिला के मुंह पर थूका
गाजियाबाद के मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव कादराबाद में डीजे बंद करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग ने एक महिला के मुंह पर थूक दिया और जमकर मारपीट की। मामला अलग-अलग समुदाय से होने के कारण तनाव बना हुआ है। महिला ने इस बारे में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कादराबाद निवासी महिला सरोज देवी अपने पति के साथ रहती है।