धनघटा: दूल्हापार चौराहे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पांच लोग हुए घायल
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के दूल्हापार चौराहे पर मंगलवार दोपहर 2:00 तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा और टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदाय