मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में ग्राम प्रधान व अन्य लोगो ने पीड़ित के साथ की मारपीट, थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र के ग्राम ईसई मधपुरी निवासी तेजवीर सिंह पुत्र शंकर सिंह ने एसपी से शिकायत की जिम बताया कि बीती 24 जुलाई को प्रधान द्वारा धान की गढ़ाई के लिए लेबर मांगी गई लेबर पहले से ही किसी और का काम कर रही थी जिसके मना करने पर प्रधान द्वारा गाली गलौज की गई वहीं विरोध करने पर प्रधान और उसके अन्य साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की।