नानपारा: रूपईडीहा नगर पंचायत के सभासदों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबित वेतन व विकास कार्यों की समस्याएं उठाईं
नगर पंचायत रूपईडीहा के समस्त निर्वाचित एवं मनोनीत सभासदों ने जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। सभासदों ने कर्मचारियों के लंबित वेतन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने तथा बोर्ड बैठकों के नियमित आयोजन न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बताया गया है