दल्लीराजहरा में एक बस चालक ने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम दल्लीराजहरा के लोडिंग साइड में रहने वाले चालक मिथलेश साहू ने अपने घर के सामने ही खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। अचानक आग की लपटों में घिरने पर जब वह चीखने लगा तो आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।