जगदीशपुर: हर्नाटांड़ गांव में बिजली करंट से मृतक के परिजनों से पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने की मुलाकात
जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के हर्नाटांड़ गांव में कल 6 दिसंबर सुबह 8 बजे धारा प्रवाहित बिजली की तार के चपेट में आ जाने से एक किसान की मौत हो गई थी। मृतक किसान शिव मुनि चौधरी अपने खेत से आ रहे थे तभी धारा प्रवाहित बिजली की तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी । वहीं आज शनिवार संध्या 5 बजे बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित ज