रामगढ़/प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र परिसर में कृषि विभाग द्वारा चार पंचायत के 65 किसानों के बीच बुधवार 3:00 पीएम को बीटीएम अवधेश कुमार की मौजूदगी में रवि फसल बीजों का वितरण किया गया। जिसमें कांजो ,पहाड़पुर ,भालसुमर तथा नोखेता पंचायतों के 65 किसानों के बीच शत-प्रतिशत निशुल्क चना मसूर गेहूं तथा मक्का बीजों का वितरण किया गया।