मेराल: दुलदुलवा गांव में पंखा चालू करते समय युवक को लगा करंट, युवक सदर अस्पताल में भर्ती
मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलदुलवा गांव निवासी मुनेश्वर कोरवा का पुत्र पप्पू कोरवा मंगलवार को विद्युत करंट लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पप्पू कोरवा घर में पंखा चालू कर रहा था। इसी दौरान तार कटे होने के कारण वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों म