रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Jul 31, 2025 गुरुवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कोसी नदी के जीरो पॉइंट से बीअम्मा गेट तक सड़क मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान, उन्होंने यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया।