रामपुर: पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Jul 31, 2025 गुरुवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समाहरोह में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 9 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को फूलमाला पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।