पथरिया। रहली में मुरारी पांडे द्वारा कुर्मी समाज के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। पथरिया से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल सहित अनेक लोग विरोध में शामिल हुए। सभी ने मुरारी पांडे पर कुर्मी समाज के विरुद्ध की अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।