पन्ना: आसमानी आफत: पीपल के पेड़ पर गिरी बिजली, बारिश से बचने खड़े दो लोग गंभीर रूप से झुलसे।
Panna, Panna | Jul 7, 2026 पन्ना के इटवाकला में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। मथुरा प्रसाद मिश्रा और चिरौंजी लाल चौधरी बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हुआ। दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।