जसवंतनगर: बलरई क्षेत्र के भोगनीपुर नहर में गिरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
भोगनीपुर नहर के पानी में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गिर गई। चालक नगला उदयभान निवासी अनुज राजपूत ने समय रहते कूदकर जान बचाई। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया बलरई थाना के पास अचानक जानवर सामने आने पर ब्रेक लगाया, लेकिन एक पैडल खुला होने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर नहर में जा गिरा। चालक किनारे कम पानी में गिरा। वह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर पानी से निकाला।