सरमथुरा: स्केटिंग पर निकला आस्था का सफर, सरमथुरा के राहुल ने वैष्णो देवी तक पहुंचने का लिया संकल्प
युवाओं में खेल और आध्यात्मिकता का संदेश देने के उद्देश्य से सरमथुरा के युवा राहुल ने स्केटिंग के माध्यम से एक अनोखी धार्मिक यात्रा का संकल्प लिया है। राहुल ने अपनी यात्रा की शुरुआत सरमथुरा से की, जो पहले मथुरा-वृंदावन और उसके बाद माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार तक पहुंचेगी। यात्रा आरंभ करने से पूर्व राहुल ने सरमथुरा स्थित बाबा महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-