बिल्सी: बकरीद पर्व को लेकर बिल्सी कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई
Bilsi, Budaun | May 16, 2026 बिल्सी (बदायूं)। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज शनिवार दोपहर 4:00 बजे बिल्सी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश न की जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।