कटनी ग्रामीण: समग्र आईडी से नाम गायब, बेटे का स्कूल में नहीं हो पा रहा एडमिशन; रीठी में जन कल्याण शिविर में पहुंची फरियाद
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के बड़खेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने जन कल्याण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी। शिकायतकर्ता का कहना है कि परिवार की समग्र आईडी से नाम हट जाने के कारण उसके बेटे का स्कूल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है।