नैनीताल: नैनीताल वार्ड के सभी नव निर्वाचित सभासदों ने रैली निकालकर जनता का जताया आभार
नैनीताल वार्ड के सभी नव निर्वाचित सभासदों ने रैली निकालकर जनता का आभार जताया। बता दें जीजीआईसी भवन में नैनीताल पालिका समेत भवाली और भीमताल पालिका के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इस दौरान समर्थकों को पुलिस बल से परिसर के भीतर नहीं घूसने दिया। जिसके चलते यहां समर्थकों ने घंटों परिणाम का इंतजार किया।