अरवल जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। जिले के कुल 18 बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।रग्बी फुटबॉल खेल में अरवल जिले के 07 छात्र एवं छात्राओं ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।