कुशलगढ़: कुशलगढ़ में राहत की बारिश, गर्मी-उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
कुशलगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। दिनभर जहां किसान खेतों में बुआई कार्य में व्यस्त नजर आए, वहीं शाम होते ही मौसम ने करवट ली और क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। रविवार शाम 6 बजे कहीं धीमी तो कहीं तेज गति से हुई बरसात ने वातावरण को सुहावना बना दिया। लगातार पड़ रही गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की,