गांडेय फूलजोरी पहरीडीह ईदगाह मैदान में आयोजित "खस्सी पार्टी टूर्नामेंट" का फाइनल मुकाबले के साथ हुआ संपन्न
Gandey, Giridih | May 30, 2026
गांडेय प्रखंड अंतर्गत फूलजोरी पंचायत के पहरीडीह ईदगाह मैदान में आयोजित "खस्सी पार्टी टूर्नामेंट" का समापन शुक्रवार की शाम 6 बजे रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रतिनिधि मो. सुलेमान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर किया।