पूर्णागिरि: दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टनकपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के अनुज ने स्वर्ण, हर्षित ने जीता कांस्य
देश की राजधानी दिल्ली में 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर 17 में टनकपुर के चार खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया। जिसमें दो नें स्वर्ण और कास्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस आशय की जानकारी बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर से रविवार की शाम सात बजे प्राप्त हुई।