निवाई: बरोनी पुलिस ने गश्त के दौरान NH-52 पर बालाजी होटल के पास से 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 जनों को किया गिरफ्तार
Niwai, Tonk | Jun 22, 2025 अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ बरौनी पुलिस ने बाइक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह ने रविवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस रोड जारी करते हुए जानकारी दी। पीपलू पुलिस उपाधीक्षक के निकट सुपरविजन में गठित टीम ने आरोपी शक्ति सिंह निवासी शिवाजी कॉलोनी निवाई, पवन सैनी निवासी मालियों का मोहल्ला टोंक रोड निवाई को गिरफ्तार किया है अनुसंधान जारी है