बांधवगढ़: उमरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने किया योगाभ्यास
उमरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक-2 द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रविन्द्र शुक्ला के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। इस दौरान समिति की अध्यक्ष ममता जैन, मेंटर जया भारती साहू सहित समिति के सदस्यों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।