लोहरदगा: लोहरदगा बरवाटोली में नवयुवक मोटिया संघ ने आयोजित की अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवयुवक मोटिया संघ, बरवाटोली द्वारा महासप्तमी की पावन संध्या पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार रात 11:30 बजे आरंभ हुआ यह कार्यक्रम शनिवार की भोर 4:00 बजे तक चला और श्रद्धा, संस्कृति एवं शौर्य का प्रतीक बन गया।