अंबाह: सिहोनिया में पंचकल्याणक महोत्सव का समापन, भगवान आदिनाथ को मिला मोक्ष, निकली रथयात्रा
Ambah, Morena | Feb 10, 2025 आज सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र सिहोनिया जी में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान शांतिनाथ की 11वीं शताब्दी की प्राचीन प्रतिमा के दर्शन हेतु पहुंचे, इस दौरान उन्होंने जैन संत वसुनंदी जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।