ऊंचाहार: जुगराजपुर तिराहे के पास गिरा मोबाइल फोन, प्रधान ने पीआरवी की मौजूदगी में किया स्वामी के सुपुर्द
ऊँचाहार क्षेत्र में ईमानदारी की मिसाल पेश करने का मामला सामने आया है, जालौन जिले के नदियों निवासी सुनील कुमार गोलगप्पे की ठेली लेकर गाँव गाँव फेरी करता है।इसी बीच उसका मोबाइल फोन जुगराजपुर तिराहे के पास गिर गया, तभी पूरे रामबख्श गाँव के बबलू यादव को मोबाइल फोन मिला और उन्होंने फोन प्रधान नरेंद्र यादव को दिया।जिसके बाद पीआरवी की मौजूदगी में फोन सुनील को दिया।