अररिया: पोखरिया कामत गांव में फसल खाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 3, 2025 बैरगाछी थाना क्षेत्र के पोखरिया कामत गांव में पशु के द्वारा फसल खाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सोमवार को देर शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों महिला का इलाज किया जा रहा है.