गुरारू: डीहा: 33 केवी लाइन की मरम्मत के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही
Guraru, Gaya | Apr 5, 2026 डीहा 33 केवी लाइन में मरम्मत कार्य के कारण रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान डीहा पावर हाउस से निकलने वाली सभी फीडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कनीय अभियंता संजय चौधरी ने बताया कि लाइन में तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए मरम्मती कार्य किया गया।