बिसौली: वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बा में बाइक और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Feb 28, 2026 सैदपुर कस्बे के पास शनिवार को 10 बजे करीब बाइक और रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जयवीर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पलई थाना वजीरगंज पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इसी दौरान सैदपुर कस्बे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार हुआ घायल।