पीएम श्री सेजेस स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने साइंस सिटी, कोलकाता के सफल शैक्षिक भ्रमण से लौटने के पश्चात आज जिला कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात छात्रों के लिए न केवल स्मरणीय रही, बल्कि उनके शैक्षणिक और जीवन मूल्यों को दिशा देने वाली भी साबित हुई।