खरगोन। जब निमाड़ की भीषण गर्मी में पारा आसमान छू रहा है और लोग छांव की तलाश में हैं, तब शहर की सड़कों पर पसीना बहाते यातायात के जांबाजों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। व्यस्ततम गायत्री मंदिर तिराहे पर एक विशेष आयोजन के तहत इन 'धूप के योद्धाओं' का भव्य सम्मान किया गया।